Breaking: छत्तीसगढ़ में आज मिले 837 कोरोना पॉजिटिव, रायपुर से 300 केस, 730 मरीज डिस्चार्ज, 13 मरीजों की मौत  

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 837 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। आज 730 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 13 मरीजों की मौत हुई है। शाम 7 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन में यह आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश में आज रायपुर जिले से 300 मरीजों की पहचान हुई है।

इसी तरह जांजगीर-चांपा से 112, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग  से 31, रायगढ़ से 21, धमतरी से 17, कबीरधाम से 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 04-04, अन्य राज्य से 02, बेमेतरा, बलौदाबाजार व कोण्डागांव से 01-01 मरीज मिले है। प्रदेश में 36520 मरीजों की पहचान अब तक हो चुकी है। इनमें 18950 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 312 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस 17258 हैं।  मेडिकल बुलेटिन देखने के लिए यहां क्लिक करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button