CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 39 लाख के पार…24 घंटे में सामने आए 83341 नए मामले…1096 मौतें
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। देश में पिछले 24 घंटों में 83,341 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,096 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के करीब पहुंच गई है। इससे पहले देश में सर्वाधिक तीन सितंबर को 83,883 मामले सामने आए थे।
आपको बता दे की देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 लाख 36 हजार हो गई है। इनमें से 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 31 हजार हो गई और 30 लाख 37 हजार लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना ज्यादा है।
सबसे बड़ी राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.74% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ते जा रहा है।
ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं। 3 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 66 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।
India's #COVID19 tally crosses 39-lakh mark with single-day spike of 83,341 new cases & 1,096 deaths reported in the last 24 hours.
The total case tally stands at 39,36,748 including 8,31,124 active cases, 30,37,152 cured/discharged/migrated & 68,472 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/YjinTx57DJ
— ANI (@ANI) September 4, 2020




