रायपुर: आयकर विभाग के अधिकारी की कोरोना से हुई मौत…निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. और राजधानी रायपुर में रोजाना 1000 से अधिक मरीजों की पहचान की जा रही है. इस बीच आयकर विभाग के अन्वेषण विंग के प्रिंसिपल डायरेक्टर आलोक जौहरी की कोरोना से गुरुवार सुबह मौत हो गई।
उनका पखवाड़े भर से शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. 58 वर्षीय आलोक जौहरी का बीते 25 अगस्त से रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था.




