CG : आयकर विभाग के अधिकारी की इलाज के दौरान मौत…कोरोना से थे संक्रमित..
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। राजधानी में रोजाना 1000 से अधिक मरीजों की पहचान की जा रही है। इस बीच आयकर विभाग के अन्वेषण विंग के प्रिंसिपल डायरेक्टर आलोक जौहरी की कोरोना से गुरुवार सुबह मौत हो गई।
आपको बता दे की पखवाड़े भर से शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 58 वर्षीय आलोक जौहरी का बीते 25 अगस्त से रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था।


