IPL 2020 : IPL में आज भिड़ेंगे MI vs KKR… इन खिलाड़ियों पर होगी नजरे..

आइपीएल 2020 : अबु धाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का 5वां मुकाबला खेला जाना है। रोहित शर्मा की टीम मुंबई को सीजन के शुरुआती मुकाबले में CSK से शिकस्त मिली थी, वहीं दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली टीम KKR सीजन में जीत से आगाज करना चाहेगी।
KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक पर सभी की नजरें रहेंगी जो काफी समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। MI के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में केवल 12 रन बना पाए थे। उनके फैंस उम्मीद करेंगे कि यह ओपनर इस बार बड़ी पारी खेले।




