IPL KKR vs RR : IPL में आज कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी भिड़ंत… 5 साल में केकेआर के खिलाफ एक ही मैच जीत सकी राजस्थान..

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। वहीं, केकेआर ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। पिछले 5 साल की बात करें, तो राजस्थान की टीम केकेआर के खिलाफ सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है। इस दौरान दोनों के बीच 5 मुकाबले खेले गए।

आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उसने अपने दोनों मैच शारजाह में खेले हैं। दोनों बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाकर मैच जीते। केकेआर ने सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। इस सीजन में अब तक यहां 5 मैच खेले गए हैं। पांचों मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी।

पंजाब के शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर राजस्थान को जीत दिलाने वाले राहुल तेवतिया से इस मैच में भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तेवतिया ने पिछले मैच में टीम को हारा हुआ मैच जिताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button