IPL : मुंबई ने राजस्थान को 57 रन से हराया… पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची मुंबई

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। रॉयल्स के खिलाफ मुंबई की रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ मुंबई 8 पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंच गई।
अबु धाबी में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में राजस्थान 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। सूर्यकुमार ने आईपीएल में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर डिकॉक और संजू सैमसन को रोहित के हाथों कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ (6) को भी डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया।



