CORONA IN INDIA : 24 घंटे में 54,366 नए मामलो की पुष्टि.., 690 लोगो ने तोड़ा दम..
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है। लेकिन उससे 20 फीसदी ज्यादा तेजी से कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब सात लाख से कम हो गए हैं। अबतक 10 करोड़ लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8% है। कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।




