किसान के बाड़ी से मिले लाखो रुपए के गांजे के पौधें, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश….

किसान के बाड़ी से मिले लाखो रुपए के गांजे के पौधें, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश….

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक खेतिहर किसान की बाड़ी से पूरे 17 नग गांजे के पौधे मिले हैं। जिसकी कीमत करीबन 2 लाख बताई जा रही है यह खबर मिलते हैं आस पास के इलाकों में आग की तरह फैल गई और आम जनों के बीच चर्चा का विषय बन‌ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम झालरौंदा की है, जो बाराद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है जहां पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए एक खेतिहर किसान के बाड़ी से 17 नग गांजे के पौधे जब्त किए है।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे का वजन 50 किलो है और जिसका आज के समय में बाजारू मूल्य करीबन 2 लाख रुपए हैं पुलिस ने आरोपी दूज राम चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है उसके के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है ।

बता दें कि पुलिस को बीते दिनों मुखबिरों के द्वारा यह सूचना मिली थी की ग्राम झालरौंदा निवासी दूज राम अपने बाड़ी में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाए हुए हैं इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके बाड़ी में छापा मारा और आरोपी सहित गांजे को जप्त कर लिया।

Related Articles

Back to top button