दवाई दुकान की आड़ में करता था प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार,पुलिस ने छापे, आरोपी को पकड़े रंगे हंथो…. जानें उसके बाद क्या हुआ…

दवाई दुकान की आड़ में करता था प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार,पुलिस ने छापे, आरोपी को पकड़े रंगे हंथो…. जानें उसके बाद क्या हुआ…

तेलीबांधा पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है दरअसल तेलीबांधा पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध कारोबार करने वाले एक शख्स को रंगे हाथों पकड़ा है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस को लगातार एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दवाई दुकान की आड़ में प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार करने की शिकायत मिल रही थी।
जिस पर तेलीबांधा थाना प्रभारी मोहसिन खान ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स को मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार करते हुए पकड़ा है।आरोपी की पहचान राकेश चंद्राकर के रूप में हुई है जो टेमरी में हंसा मेडिकल स्टोर के नाम से दवाई दुकान चलाता है, आरोपी को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है।
यह मामला वाकई में निंदनीय है क्योंकि आज के समय में एक ओर जहां डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बगैर करोना से संक्रमित लोगों की जान बचा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसा कार्य करके अपने प्रोफेशन का नाम बदनाम कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button