कानपुर : विकास दुबे के 2 और साथी हुए एनकाउंटर में ढेर, रणबीर पर था 50 हजार का इनाम., जानिए पूरा मामला

कानपुर । पुलिस ने एनकाउंटर मामले में गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों प्रभात मिश्रा और बउअन ऊर्फ रणबीर विकास दुबे के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में ये दोनों भी शामिल थे।

बता दें कि विकास दुबे के सहयोगी प्रभात को पुलिस ने पनकी थाना क्षेत्र में मार गिराया। वह बिकरु गांव का रहने वाला था। प्रभात को पहले पुलिस ने धर दबोचा था फिर उसे रिमांड पर फरिदाबाद से लाया जा रहा था। इस दौरान उसने हथियार छीनकर पुलिस के चंगुल से बचकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। उसकी फायरिंग में भी पुलिस के दो जवान घायल हो गए।

वहीं इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक गाड़ी लूटी. पुलिस को सूचना मिली और एनकाउंटर के दौरान एक अपराधी को गोली लगी और उसकी पहचान रणवीर उर्फ बउअन के रूप में हुई। बउअन पर 50 हजार का इनाम था।हालांकि इस कांड का मुख्य आरोपी विकास अब भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। करीब 10 राज्यों की पुलिस विकास की तला में लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button