Big breaking : पकड़ा गया कानपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे, उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उज्जैन । कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर 2 जुलाई से फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार किया। यह भी बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर पहुंचा एक शख्स चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताने लगे, इस पर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर सीधे कंट्रोल रूम ले गई। तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button