मौसम : राजधानी में आज हो सकती है हल्की रिमझिम बारिश
रायपुर । प्रदेश में मानसून कि आगमन सही समय पर हुई और अब इसके प्रभाव से पूरे राज्य में औसत वर्षा हो रही है। शुक्रवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में शाम को हल्की बारिश हुई।
आज शनिवार को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका हिमालय का पूर्वी छोर हिमालय की तराई में जा चुका है। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण उड़ीसा तक 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।



