बड़ी खबर, छग में आधा दर्जन IPS अधिकारियों के तबादले

Many IPS officers transfered by chhattisagarh govt

सरगुजा के आईजी रतनलाल डांगी अब बिलासपुर के नये आईजी होंगे तो वहीं बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाये गये हैं। छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है जिसमें बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा को अपर परिवहन आयुक्त रायपुर की जिम्मेदारी मिली है आईजी रतनलाल डांगी पूर्व में लगभग 2 वर्ष बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के पद में कार्यरत रह चुके है । उनके कार्यकाल के दौरान आपराधिक घटनाओं में बहुत हद तक अंकुश लगा हुआ था । अब आईजी बन कर बिलासपुर पुनः आने पर अपराधियों में भय का वातावरण अभी से समा गया है। अन्य अधिकारियों में टीआर पैकरा को अपर परिवहन आयुक्ति से पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।आरपी राय को डीआईजी सरगुजा से प्रभारी आईजी सरगुजा बनाया गया है। वहीं संजीव शुक्ला कांकेर के डीआईजी से उप संचालक चंद्रखुरी अकादमी बनाये गये हैं। वहीं डेप्यूटेशन पर आये विनित खन्ना पीएचक्यू से डीआईजी कांकेर बनाये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button