नोरा फतेही ने शेयर किया नया हाॅट वीडियो, फैन्स हो रहे हैं दीवाने
Nora Fatehi shares new hot video, fans are getting crazy
एक्ट्रेस नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर 20.9 मिलियन (दो करोड़ 90 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में नोरा ने इंस्टाग्राम पर मजेदार हॉट डांस वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर फैन्स उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगा रहे हैं।
नोरा फतेही एक डांस स्टूडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट्स में नोरा बूटी शेक करतीं और कोरियोग्राफर संग डांस मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो पोस्ट करने के साथ नोरा ने ‘कमिंग सून’ लिखा है।
https://www.instagram.com/p/CJU5f8OFs7N/
इससे पहले गुरु रंधावा संग नोरा फतेही का सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हुआ था। फैन्स को नोरा का यह गाना बेहद पसंद आया था। यूट्यूब पर इस गाने को 150 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। दिनों दिन इस गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। नोरा ने गुरु रंधावा संग इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है। इसका एक सिग्नेचर स्टेप भी वायरल हो रहा है।



