चाकू घोंपकर रायपुर के सदर बाजार में मर्डर

रायपुर। राजधानी के व्यस्ततम सदर बाजार इलाके में आज सुबह मर्डर हो गया। हमलावरों ने सीने में चाकू घोंपकर कर जान ले ली। मृतक का नाम सुजन और पश्चिम बंगाल निवासी बताया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

एक और मामला

रोहित तोमर को कानून का ख़ौफ नहीं

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर मारपीट का आरोप लगा है। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की रात रोहित और उसके बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर की डंडे से पिटाई की है। यह मामला तेलीबांधा थाने का है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई है। वहीं, घटना के बाद आरोपी और उसके बाउंसर फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

दशमीत ने अपनी शिकायत में बताया कि, वे और उनके भाई प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करते हैं। 31 मई की रात वे अपने दोस्त के साथ खाना खाने वीआईपी के क्लब गया था। खाना खाकर निकल रहा था, तभी रात 12.15 बजे गेट के पास रोहित तोमर उसे गालियां देने लगा। गाली देने से मना करने पर धक्का मुक्की करते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी। पास पड़े हुए एक डंडे से मारा। जिससे चेहरे और शरीर पर चोट आई है। मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button