ईलाज में हुई देरी तो डाक्टरों के साथ प्रहरी ने की मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। दंतेवाड़ा जेल से कैदी को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ईलाज के लिए लाये जेल प्रहरी के खिलाफ मौदहापारा थानें में मारपीट की शिकायत दर्ज़ की गयी है। दरअसल प्रहरी शत्रुघ्न राव ने कैदी के ईलाज में देरी की वजह से डॉक्टरों से मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें –विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़, घर में घुसकर किया कुल्हाड़ी से हमला
कड़ी कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि नाराज डाक्टरों की टीम ने सम्बंधित थानें में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना की शिकायत के बाद जेल प्रहारी को मौदहापारा थाने लाया गया है।




