घर वालों को चकमा देकर प्रेमी संग भागी तीन बहन, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पटना। राज्य के बक्सर जिले में एक ही घर से तीन युवतियां के भाग जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमे एक युवती बालिग और बाकि दो नाबलिग हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवती बहने हैं और उनके साथ गांव की एक और पड़ोसी लड़की भी गायब होने की खबर सामने आयी है।
यह भी पढ़ें – विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़, घर में घुसकर किया कुल्हाड़ी से हमला
वहीं पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत हरकत में आकर चारों युवतियों का पता लगाकर उन्हें उनके घर वालों को सौंप दिया है।
दरअसल बिहार में तीन सगी बहनों को फेसबुक पर लड़कों से दोस्ती के बाद प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने मिलने का प्लान बनाया और फिर तीनों प्रेमी जोड़े घर से फरार हो गए। तीन लड़कियों के गायब होने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच लड़कियां अपने प्रेमी संग बक्सर, आरा के बाद पटना पहुंच गईं। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए इन प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया। दरअसल, लड़कियां बक्सर की रहने वाली हैं जबकि लड़के भोजपुर के हैं। तीनों लड़कियां सगी बहनें हैं, इनमें दो नाबालिग हैं। वहीं प्रेमी लड़कों में दो सहार थाना क्षेत्र और एक गड़हनी इलाके का रहने वाला है। बक्सर पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि तीनों ही युवक गाड़ी लेकर लड़कियों को उनके गांव से भगाने के लिए पहुंचे थे।
इस बीच मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि तीनों लड़कियां पटना में हैं। मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकों की सहायता से पुलिस को ये जानकारी मिली। साथ ही ये पता चला कि उनके साथ लड़के भी हैं। पुलिस को जब इस बात की पुष्टि हुई तो वह पटना पहुंची जहां से एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। दो प्रेमी जोड़ों के आरा में होने की सूचना पर पुलिस ने उनको भी कब्जे में लिया। इस तरह से चारों लड़कियों का पता चल गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।




