बुजुर्ग दम्पति के घर हुई चोरी, पार किये डेढ़ लाख के जेवर

रायपुर। एक बार फिर राजधानी में सुने माकन में चोरी की घटना सामने आयी है। तेलीबांधा इलाके के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रदीप परीदा के सुने मकान में चोरों ने ताला तोड़ 40 हजार रूपए कैश और 1 लाख 70 हज़ार रूपए के जेवर पार कर दिए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत दर्ज़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस जल्द से जल्द फरार आरोपी को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

चोर ने चोरी नहीं कि ड्राइवर ही निकला चोर, पढ़े पूरी खबर...-glibs.in

दरअसल अधिकारी कैनरा बैंक में काम करते थे। और हाल ही में अपनी दामाद और बेटी के घर महाराष्ट्र घूमने के लिए 10 तारीख को ही निकल गए थे। वहीं 22 तारीख को हुयी इस घटना की जानकारी पडोसी ने अधिकारी को फोन कर दी।

यह भी पढ़ें –मुख्य सचिव ने कलेक्टर कांफ्रेंस में खेत से लेकर अस्पताल और रोजगार तक की योजनाओं की समीक्षा की, निर्देश भी दिए

जानकारी मिलते ही पीड़ित अपने दामाद के साथ आनन फानन में राजधानी पहुंचे। जब घर को देखा तो दोनों ताले टूटे हुए थे। जिसमे 4 तोला सोने का चैन,10 ग्राम सोने की रिंग और 10 ग्राम सोने की अंगूठी सहित 40 हजार रुपये नकदी कोई अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। इस तरह जेवर और नगदी सहित कुल एक लाख 70 हजार रुपये की चोरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button