एक्ट्रेस को ड्रग्स पार्टी करते पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई छोटे कलाकार भी आए चपेट में

Police arrested the actress while doing drugs party, many small artists also came in the grip

फाइव स्टार होटल से बॉलीवुड अभिनेत्री और उसके साथियों को ड्रग  के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. मुंबई पुलिस को इस पार्टी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. जब पार्टी अपने शबाब पर थी तब मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल पहुंची. एक्ट्रेस अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी. इस दौरान चरस का इस्तेमाल भी किया जा रहा था. पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री तेलुगु फिल्मों में भी काम करती हैं और जन्मदिन पार्टी के लिए फाइव स्टार होटल में थी. ये मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है.

मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। नेहल के अलावे, वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा। जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस ले रहे थे।

सोमवार को दिन में सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button