टोक्यो ओलम्पिक का आगाज, मनप्रीत और मेरी काॅम ने थामा भारत का तिरंगा

Tokyo Olympics begins, Manpreet and Mary Kom hold India's tricolor

जापान। राजधानी तोक्यो में ओलंपिक-2020 का आखिरकार उद्घाटन हो गया. भव्य ओपनिंग सेरिमनी ने सभी का मन मोह लिया. इस दौरान भारतीय दल ने भी हिस्सा लिया. भारतीय दल को हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला बॉक्सर मेरी कॉम लीड कर रही थीं. ये दोनों ने तिरंगा हाथ में लिए सबसे आगे चल रहे थे, जबकि अन्य सदस्य हाथ में तिरंगा लिए पीछे थे. इस मौके के गवाह भारत के केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी बने.

तोक्यो ओलंपिक 2020 का आगाज

अनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 32वें ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन का लुत्फ लिया। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी तोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं.

Tokyo Olympics begins, Manpreet and Mary Kom hold India's tricolor

शामिल हुआ 28 सदस्यीय भारतीय दल
उद्घाटन समारोह में 22 खिलाड़ी और 6 अधिकारियों ने हिस्सा लिया. उद्घाटन समारोह में हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, रोविंग से 2, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी शामिल हुए, जबकि 6 अधिकारियों ने भी शिरकत की.

बता दें कि भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें 127 खिलाड़ी हैं. इस बार महिलाओं खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व भी सबसे ज्यादा हैं जिनकी संख्या 56 हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button