IPS के खिलाफ एक और एफआईआर, जीपी सिंह के खिलाफ अब दर्ज हुआ वसूली और धमकी का मामला
Another FIR against IPS, a case of recovery and intimidation has now been registered against GP Singh
दुर्ग ,28 जुलाई 2021। निलंबित ADG जी पी सिंह और उनके सहयोगियों पर दुर्ग पुलिस ने धारा 388,506,34 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। जीपी सिंह और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यवसायी को फ़र्ज़ी केस में फँसाने की धमकी देकर बीस लाख रुपए वसुले और फिर धमकी भी दी।
सुपेला थाना में यह एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें उद्यमी ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर में उल्लेखित है कि उद्यमी का लेन देन का विवाद था, साझेदार ने पैसे दबा दिए, तब रेंज आईजी जी पी सिंह थे, कथित तौर पर जीपी सिंह की शह साझेदार को थी जिसकी वजह से उसे पैसे तो नहीं मिले मगर फ़र्ज़ी केस में फँसा दिया गया । इस दौरान उद्यमी की पत्नी और परिजनों से केस कमजोर करने के एवज़ में एक़ करोड़ रुपए की डिमांड की गयी और बीस लाख रुपए एडवांस के तौर पर वसूले गए।
बहरहाल इस एफआईआर से पहले से मुसीबतों में घिरे जीपी की परेशानियाँ बढ़ी ही हैं।


