राजधानी रायपुर में डेंगू ने पसारे पैर, दो की मौत, 100 से ज्यादा बीमार

Dengue spread in the capital Raipur, two died, more than 100 sick

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है. डेंगू धीरे-धीरे पूरे जिलेभर में पैर पसार रहा है. अभी दो दिनों में 17 नए डेंगू के मरीज मिले है. जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है. जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने इसकी पुष्टि की है.

जिला चिकित्सा विभाग के मुताबिक रायपुर में आज 6 नए डेंगू मरीज मिले हैं. दो दिनों की बात करें, तो 17 मरीज मिल चुके हैं. प्रोटोकॉल के मुताबिक मरीजों को इलाज मुहैया कराई जा रही है. आज मिले मरीजों में से दो मरीज निजी हॉस्पिटल में भर्ती है. वहीं चार मरीज अपने अपने घर में ही इलाज करवा रहे हैं. रायपुर के जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, उनमें राजातालाब, अग्रसेन चौक, लोधीपारा, स्टेशन रोड, कबीर नगर, नगर निगम कॉलोनी, खम्हारडीह शामिल है. इसके अलावा पहले से प्रभावित क्षेत्र रामनगर, सुंदरनगर, बढ़ई पारा, चढ़ामणि वार्ड और अन्य वार्ड प्रभावित है, जहां बड़ी संख्या में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button