दिव्यांग से दुष्कर्म, दहशत के साये में कई घंटे रहे बच्चे, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कलेक्टर समेत आधा दर्जन पर गिरी गाज

Divyang raped, children stayed in the shadow of panic for many hours, Chief Minister took cognizance, half a dozen including collector

 जशपुर- दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का मामले में फिर बड़ी कार्यवाही करते हुवे डीएमसी विनोद पैंकरा को भी निलंबित कर दिया है। यह इस मामले में छठवीं बड़ी कार्यवाही है। आपको बता दें कि सीएम भुपेश ने भी इस मामले में दुख जताया था। कलेक्टर महादेव कावरे के प्रस्ताव पर सरगुजा कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई है। बताया जा रहा है कि डीएमसी विनोद पैंकरा पर घटना को छुपाने समेत अन्य कई गंभीर आरोप है। आपको बता दें कि समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिग दिव्यांग बच्चियों से कर्मचारियों ने दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ किया था।

गौरतलब है कि बीते दिनों समर्थ दिव्यांग केंद्र में हुई बच्चियों से अश्लील हरकत और रेप के बाद जशपुर के कलेक्टर महादेव कावरे को हटा दिया था। इसके बाद जिले के चार बड़े अधिकारियों के भी तबादले कर दिए जिनमे रामेश्वरनाथ पांडेय संयुक्त कलेक्टर जशपुर को बलरामपुर-रामानुजगंज का संयुक्त कलेक्टर, रवि राही अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी को कांकेर संयुक्त कलेक्टर, ज्योति बबली कुजूर अनुविभागीय अधिकारी जशपुर को मंत्रालय में अपर सचिव और चेतन साहू अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव को बलरामपुर – रामानुजगंज में डिप्टी कलेक्टर के रूप में नवीन पदस्थापना दी गई।

सरकार ने जशपुर जिले की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को हटाए जाने के बाद जिले के एसडीएम की भी छुट्टी कर दी। एक बच्ची का रेप हुआ था और कई बच्चियों के कपड़े फाड़ छेड़छाड़ किया गया। जशपुर के समर्थ दिव्यांग केंद्र में 22 सितंबर की रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत ने मूक-बधिर बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकतें की। उनके कपड़े फाड़ दिए। बच्चे जान बचाने के लिए नग्न हालत में कैंपस में भागते रहे। चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। जबकि 5 बच्चियों से यौन उत्पीड़न किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button