केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Captain Amarinder Singh met Union Home Minister Amit Shah, the market of discussions heated up

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे हैं. इससे अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया है. अमित शाह के बीच दोनों की मुलाकात हो रही है. इससे एक बार फिर कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगने लगे हैं.

मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे थे. इसके तुरंत पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इधर चर्चा जोरों पर थी कि कैप्टन अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि कल कैप्टन ने इन सारी अफवाहों को खारिज कर दिया था

मैं दिल्ली अपना सामान लेने आया हूं, किसी राजनेता से मिलने का कार्यक्रम नहीं : कैप्टन अमरिंदर सिंह

उन्होंने कहा था कि वे यहां अपना कुछ सामान लेने के लिए आए हैं और उनका किसी भी राजनेता से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने भी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिल्ली यात्री ‘निजी’ है और ‘अटकलें लगाने की ज़रूरत नहीं’ है.

Rahul Gandhi Reaches Malappuram For 1-Day Kerela Visit

अपना सामान लेने आए हैं कैप्टन- रवीन ठुकराल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट में लिखा था कि “कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिल्ली यात्रा के कुछ ज़्यादा ही अर्थ लगाए जा रहे हैं. वह निजी यात्रा पर हैं और इस दौरान वह कुछ मित्रों से मुलाकात करेंगे और कपूरथला हाउस (दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास) को खाली करेंगे. अनावश्यक अटकलें लगाने की ज़रूरत नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button