T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट के लिए बुरी खबर, प्रमुख खिलाड़ी चोटिल विकल्प की तलाश
Bad news for Indian cricket in T20 World Cup, key players looking for injured option
दिल्ली. IPL अपने अंतिम चरण में चल रहा है. जिसका फाइनल 15 अक्टूबर को होने वाला है. वहीं, 17 अक्टूबर से T20 World Cup 2021 का आगाज होने वाली है. T20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. जिसके पहले ही एक भारतीय खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है. टी20 वर्ल्ड कप में चुने गए लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने खबर है.
वहीं, BCCI के एक सूत्र ने इस बात को साफ किया है कि लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के घुटनों की हालत अच्छी नहीं है, उनके घुटनों में दर्द है. ICC के नियमों के मुताबिक अभी भी भारत के पास 10 अक्टूबर तक T20 वर्ल्ड कप की टीम में बदलाव करने का मौका है. वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने का मौका होगा.
BCCI की मेडिकल टीम को वरुण चक्रवर्ती पर काफी मेहनत करनी होगी, क्योंकि उनके घुटने की हालत पूरी तरह से ठीक नहीं हैं. BCCI के एक सूत्र ने कहा कि ‘वरुण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है, उसे दर्द होता है, लेकिन अगर यह T20 वर्ल्ड कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता. इस समय फोकस टी20 वर्ल्ड कप के लिए उसे दर्द से राहत दिलाने पर है, उसके बाद रिहैब के बारे में विचार किया जाएगा. वरुण चक्रवर्ती ने IPL के मौजूदा सीजन में अभी तक 6.73 की इकोनमी से 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं.
हार्दिक पांड्या पर भी सवाल
फिटनेस से जूझ रहे हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड टी-20 स्क्वॉड में शामिल करते हुए कहा गया था कि वह पूरे चार ओवर में गेंदबाजी करेंगे, लेकिन आईपीएल के मौजूदा चरण में वह शुरुआती दो मैच ही फिटनेस की वजह से नहीं खेले. इतना ही नहीं गेंदबाजी भी नहीं कर रहे. हार्दिक के स्थान पर बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम में जुड़े शार्दुल ठाकुर को मुख्य टीम में शामिल करने की भी चर्चा है.
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी.
स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर
कोच: रवि शास्त्री.
मेंटर: एमएस धोनी
ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का शेड्यूल
भारत vs पाकिस्तान- 24 अक्टूबर, 7:30 PM IST, दुबई
भारत vs न्यूजीलैंड- 31 अक्टूबर, 7:30 PM IST, दुबई
भारत vs अफगानिस्तान- 03 नवंबर, 7:30 PM IST, अबु धाबी
भारत vs बी1- 05 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई
भारत vs ए2- 08 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई
सेमीफाइनल 1- 10 नवंबर, 7:30 PM IST, अबु धाबी
सेमीफाइनल 2- 11 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई
फाइनल- 14 नवंबर, 7:30 PM IST, दुबई.

