भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाने वाले वालंटियर की मौत, मचा हड़कंप
भोपाल – पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल के दौरान टीका लगवाने के नौ दिन बाद 42 वर्षीय वॉलंटियर आदिवासी दीपक मरावी की मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। कुलपति डॉ. राजेश कपूर का कहना है कि मौत के कारणों का सही से पता विसरा जांच के बाद ही चल पाएगा।
मध्य प्रदेश मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट के निदेशक ने मीडिया को बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में दीपक के शरीर में जहर की पुष्टि हुई है। मौत कोवैक्सीन का टीका लगवाने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद होगी। दीपक के शव का विसरा पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस विसरे का केमिकल परीक्षण कराएगी।




