इंजीनियर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, आज जन्मदिन पर जानें बिग बी से जुड़े कुछ अनछुवे पहलू

Amitabh Bachchan wanted to become an engineer, know some untouched aspects related to Big B on his birthday today

बिग बी (अमिताभ बच्चन) आज 79 साल के हो गए हैं. अमिताभ का जन्म 11 अक्तूबर 1942 को हुआ था. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पैदा हुए अमिताभ आज बॉलीवुड के साथ ही करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं. उनकी फिल्मों का डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और वह फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह बन गये।

महानायक अमिताभ बच्चन नेअपनी इस लंबी जर्नी में कई पड़ाव देखे हैं। सुपरहिट फिल्में दी, तो लगातार फ्लॉप फिल्मों का दबाव भी झेला। फिल्म के सेट पर घायल हुए, राजनीति में गये और फिर वापस इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अमिताभ के भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों चाहने वाले हैं। अमिताभ के पिता डॉ हरिवंश राय बच्चन मशहूर कवि थे। उनकी मां तेजी बच्चन कराची से थीं। हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर अमिताभ को जो पहचान और शौहरत मिली है, उसकी हर अभिनेता को चाहत होती है। वह बॉलीवुड के सबसे सफल व दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं

अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अमिताभ ने लगातार 12 फ्लाप फिल्में भी दीं। भारी भरकम आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट भी हुए। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और फिल्म जंजीर उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े और अमिताभ ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ बन गये।

अमिताभ की सबसे बड़ी खासियत उनकी दमदार अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी है। उनकी कई फिल्मों के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। ‘सात हिन्दुस्तानी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अमिताभ के लिए शुरू-शुरू में निर्देशकों का मानना था कि दुबले-पतले और सामान्य से अधिक लंबे इस शख्स में ऐसा कोई गुण नहीं है, जिसके कारण दर्शक उन्हें पर्दे पर पसंद करेंगे। लेकिन बिग बी ने अभिनय, अनुशासन और कड़ी मेहनत की बदौलत इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई, वह हर किसी को नसीब नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button