ट्रेनें रद्द होने से छत्तीसगढ़वासी परेशान, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने किया अनोखा विरोध, सांसद को भेंट की कागज की 130 फीट लंबी रेल
रायपुर. केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार रदद होती रेलों के विरोध में आज कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज सांसद सुनील सोनी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें 130 फ़िट लम्बी रेल भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया हालांकि सांसद से मुलाकात ना हो सकी.
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि पिछले 1 साल में 26 सौ रेल रद्द की गई है ऐसा कर केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के रेल यात्रीओं के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है जब मन होता है रेलों को रद्द कर दिया जाता है जिससे रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. कभी स्पेशल ट्रेन चला भाड़ा बढ़ने के नाम पर, कभी रेलवे प्लेटफार्म टिकिट का शुल्क बढ़ाने के नाम पर, छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों का शोषण किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसद तमाशबीन बन कर तमाशा देख रहे हैं.
श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की ही सरकार है छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदो को यहाँ की आम जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए पर ये लोग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं जिसका जवाब आम जनता इन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में देगी.
विनोद तिवारी ने रेल रद्द होने की वजह से रेल यात्रियों को होने वाली परेशानियों के संबंध में कहा कि अगर कोई परिवार आवशक्त अनुसार अपने स्वजनो को इलाज के लिया कही बाहर ले कर जाना है तो उन्हें भारी तकलीफ़ का सामान करना पड़ता है. रेल रद्द होने की स्थिति में मरीज को सड़क मार्ग से सफ़र करना पड़ रहा है जोकि बहुत तकलीफ़दायक होता है साथ ही अतिरिक्त भार भी वाहन करना पड़ता है.
छत्तीसगढ़ जोन रेलवे को सबसे ज़्यादा राजस्व देने वाला जोन है इसके उपरांत भी सुविधाओं को केंद्र द्वारा छिना जा रहा है. छत्तीसगढ़ के लौह खनिज और कोयला की सप्लाई के लिए मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने जानबूझकर सवारी गाड़ी को रोका जा रहा है जोकि छत्तीसगढ़ की जनता के अन्याय है. इसके पहले श्री तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ कटोरा तालाब स्थित छोटा मरीन ड्राइव पर प्रदर्शन भी किया.
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शेख फरीद,समीर चौहान,रूबल मेहता, बिज्जू बंजारे,राम चक्रधारी,चंदन विश्वास,शेख वहाज,विकास तिवारी,सागर बाघमारे,अपराजित तिवारी, शाहिद अली,राजेश टंडन,संजू साहू,मोनू शर्मा,कुणाल रोहिल्ला,अभिजीत नंदा,विमल वर्मा,मुकेश यादव,लक्की तरार,अमित पांडे, बिज्जु यादव,श्रीनिवास पांडे,विनोद गुप्ता,अश्वनी ध्रुव,लल्ला यादव,सागरदास मानिकपुरी,अर्जुन विभार आदि साथी उपस्थित रहे.



