पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट, पुलिस को मिली चौंकाने वाली जानकारी
रायपुर। राजधानी के पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट के मामले में शहर के दो और बड़े होटल संदेह के दायरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच में कुछ चौंकाने वाले सच साने आए हैं जिसके मुताबिक शहर के दो और बड़े होटल में विदेशी और बड़े शहरों से लड़़कियां बुलाकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है। बताया जा रहा है कि ये खुलासा खुद कल पांच सितारा होटल में पकड़ी गई एक लड़की ने पुलिस के सामने किया। इसके बाद अब पुलिस इन दोनों होटलों के रिकार्ड की जांच करने की तैयारी में हैं। इधर सेक्स रैकेट के दलाल की तलाश में पुलिस ने आज कई जगह छापे मारे लेकिन रसूखदारों के संपर्क में रहने वाले इस दलाल का सुराग नहीं मिला।
बता दें कि राजधानी के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। 3 युवतियों सहित 1 दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ब्रोकर द्वारा देह व्यापार के लिए बाहर से 3 लड़कियाँ बुलाया गया है। अग्रसेन धाम मोड़ स्थित वी डब्ल्यू कैन्यान होटल में रुकाया गया है। पुलिस ने सूचना के आधार जाने पर वी डब्ल्यू कैन्यान होटल में जाकर चेक किया। चेकिंग के दौरान अलग-अलग कमरों में 3 महिलायें जिनमें से 1 महिला उज्बेकिस्तान (रशियन) और 02 महिला पंजाब की रहने वाली हैं। महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक दलाल द्वारा उन्हें होटल में बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था l
जिस पर आरोपी दलाल टिकरापारा निवासी धरम उर्फ़ राहुल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज किया गया है l आरोपी दलाल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही हैं। वहीं वी डब्ल्यू कैन्यान होटल के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नही की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।




