छत्तीसगढ़

गृहमंत्री की टिप्पणी पर भड़कीं सांसद सरोज पांडे, सोनिया गांधी को लिखा पत्र, मंत्री से तुरंत लें इस्तीफा

  • राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के वीडियो पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसी टिप्पणी कर दी, ‘चार्मिंग फेस में कभी चिकनी सड़कों का वीडियो बनाएं’

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को लेकर जमकर सियासत चल रही है। सीएम भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एक-दूसरे पर जमकर सियासी तीर चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया पर ‘लबरा के डबरा’ नाम से लगातार सरकार पर हमलावर है। इधर भाजपा नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के वीडियो पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे सरोज पांडेय नाराज हो गईं। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। सरोज पांडेय ने पत्र को अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- मातृशक्ति के आराधना के महापर्व में नारीशक्ति का अपमान करने वाले छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और महिलाओं के प्रति कांग्रेस के संकीर्ण सोच पर कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब देना होगा।

दरअसल, 23 सितंबर को राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के बलौदा-कोरबा मार्ग में रुक गई। उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें सड़क के गड्ढों को दिखाते हुए सरोज पांडेय कह रही हैं ये भूपेश सरकार है, जिन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति बहुत अच्छी है। पीडब्ल्यू़डी मंत्री ताम्रध्वज साहू कहते हैं कि प्रदेश में कहीं की रोड खराब नहीं है। मैं मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी को आमंत्रित करती हूं कि वो आकर इस सड़क को देखें कि किस तरह लोग गड्ढों में से गुजर रहे हैं। गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा है कुछ समझ में नहीं आ रहा है। उड़न खटोले से उड़ने वाले मुख्यमंत्री और उनकी सरकार आमजनों की पीड़ा कब समझेगी? इस मुद्दे पर प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर सियासी तीर चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button