छत्तीसगढ़राजधानी

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और और ऐतिहासिक महत्व को दुनिया जाने – भूपेश बघेल, विश्व पर्यटन दिवस पर CM की मौजूदगी में पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच MOU

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव  2022 में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मोगली कहे जाने वाले टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति में चेंदरू के साथ उसका टाइगर मित्र टेंबू भी है। इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पर्यटन मंडल ने चेंदरू और टेंबू टाइगर को स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री को भेंट दिया। पर्यटन मंडल पूरे देश में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ाने के लिए इस स्मृति चिन्ह का प्रयोग करेगा।
इस अवसर पर बच्चों को भी  छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र  से जोड़ने और बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने एक टाकिंग कामिक्स को लांच किया गया।  इस कामिक्स में चेंदरू और टेंबू को छत्तीसगढ़ के पर्यटन आइकान के रूप में दर्शाया गया है । इस कामिक्स के माध्यम से पूरे देश के बच्चों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पर्यटन मंडल और IRCTC  के बीच MOU
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। छत्तीसगढ़ के  पर्यटन को तेजी से बढ़ाने के लिये  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यह एमओयू साइन किया गया है । एमओयू के अंतर्गत IRCTC  अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थानों का प्रचार- प्रसार करेगा जिससे भारत के सभी राज्यों के पर्यटक छत्तीसगढ़ की तरफ आकर्षित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button