छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

मंत्री सिंहदेव ने कहा अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर जल्द ही करूंगा फैसला, भाजपा ने ली चुटकी तो सीएम ने भाजपा को घेरा

विधानसभा चुनाव सामने आ रहे हैं. ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव इन दिनों सरगुजा प्रवास पर जहां वे सूरजपुर में आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरगुजा क्षेत्र के विकास के लिए तैयार किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली। वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान मीडिया के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि “चुनाव से पहले मैं अपने भविष्य पर फैसला करूंगा”, अभी मैंने कुछ सोंचा नहीं है, जैसे ही वे इस पर विचार कर लेंगे कार्यकर्ताओ से इस बात करेंगे।

अब उनके इस बयान को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ ही महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्रालय से इस्तीफा दिया है। इसके बाद लगातार राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज है। ?

इधर इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. भाजपा और आरएसएस सिंहदेव को काफी पहले से अलग अलग तरीके से उनके मूड को टटोलती रही हैं. भाजपा को उम्मीद है कि यदि सिंहदेव ने कांग्रेस से बगावत कर दी तो कांग्रेस का दुबारा सत्ता में आना मुश्किल हो सकता है.

भाजपा ने ली चुटकी

इधऱ सिंहदेव के बयान के बाद भाजपा ने इस पर चुटकी ली है, जहां पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर शायराना अंदाज में कहा कि सोनिया गांधी तो आपके ढाई साल में सीएम बनने पर फैसला नहीं ले सकी तो आपको जल्दी फैसला लेना चाहिए वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एकला चलो की नीति से उनके मंत्री परेशान हैं और9 यही वजह है कि टीएस सिंहदेव जैसे सच्चे नेता कांग्रेस का साथ छोड़ने की बात कह रहे हैं

बयान को तोड़ मरोड़ रही है भाजपा – भूपेश बघेल

वहीं सिंहदेव और भाजपा के बयानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सिंहदेव जी का बयान चुनाव लड़ने को लेकर है और भाजपा इसे पार्टी छोड़ने से जोड़कर बता रही है, भाजपा को कांग्रेस के मामलों में बोलने में ज्यादा मजा आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button