खेल खबरछत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

रायपुर पहुंची इंडियन और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम, एक झलक पाने फैन्स की उमड़ी भीड़

गुरुवार को टीम इंडिया रायपुर पहुंच गई। इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा, समेत कई क्रिकेटर पहुंचे हैं। हैदराबाद से आने वाली इन क्रिकेटर्स की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे डीले हुई। मगर शाम तक सभी प्लेयर्स रायपुर पहुंच गए। सभी का छत्तीसगढ़िया अंदाज में स्वागत हुआ।

रायपुर एयरपोर्ट में भी खिलाड़ियों का पूरे जोश में फैंस ने स्वागत किया। बाहर आते हुए प्लेयर्स खास बस में सवार हुए, हाथ हिलाकर फैंस को अभिवादन स्वीकारा और आगे होटल की ओर बढ़े। होटल में भी सभी प्लेयर्स का स्वागत हुआ। आदिवासी नृत्य करते कलाकारों ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया वाला फील दिया।

रायपुर में पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम मैच खेलते नजर आएगी। विराट कोहली छक्के लगाएंगे और रोहित शर्मा चौका। राजधानी के वीर नारायण सिंह स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के क्रिकेट इतिहास में पहली बार BCCI ने प्रदेश काे एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी सौंपी है। ये मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बीच होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button