छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

अडाणी प्रकरण ; मोदी और अडाणी का मुखौटा लगाकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

रायपुर। केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण पूरा देश खासकर मध्यम वर्गीय परिवार चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह मे एसबीआई एवं एलआईसी जैसी सरकारी संस्थाओ के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी एवं एसबीआई के खाताधारकों के ऊपर प्रतिकुल प्रभाव डाला है। जिसके विरोध मे आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अडानी समूह से लेनदेन की निष्पक्ष जांच हो –

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अडानी समूह से जो लेनदेन हुआ है उसकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश या संयुक्त संसदीय समिति के तहत निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि एलआईसी, एसबीआई व अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने जाने चाहिए। विधायक सत्यनारायण शर्मा विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश का हर वर्ग चिंतित हैं, लेकिन सराकर इस पर पर्दा डाल रही है। केंद्र सरकार व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं।

नुक्कड़ नाटक में अडानी एवं मोदी की दिखाई दोस्ती –

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि अडानी समूह के जो शेयर्स एसबीआई और एलआईसी ने खरीदे हैं, उसकी जेपीसी के जरिए जांच हो कि यह पैसे क्यों दिया गया, किन शर्तों पर दिया गया। इसकी जांच होनी जरूरी है।प्रदर्शन के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए मोदी और अडानी की दोस्ती दिखाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक भी किया जिसमें उद्योगपति गौतम अडानी एवं नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आए हैं। प्रदर्शन के माध्यम से दोनों की गहरी दोस्ती दिखाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button