साहिल की बेशर्मी, दरिदंगी पर पछतावा नहीं, कलाई पर कलावा बांधकर धोखा देता रहा साक्षी को
दिल्ली- दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में जिस चाकू का इस्तेमाल हुआ था, उसके बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई है। साहिल ने साक्षी की हत्या के बाद चाकू को रिठाला इलाके में फेंक दिया था। अब पुलिस साहिल को रिमांड पर ले जाकर इस चाकू को बरामद करेगी। चाकू फेंकने के बाद साहिल ने बस पकड़कर बुलंदशहर चला गया था।
पूछताछ में साहिल गोल-मोल जवाब दे रहा है। रात भर चली पूछताछ में साहिल ने पुलिस से कहा है कि उसे साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। कलावा बांधने और रुद्राक्ष की माला पर अभी भी साहिल गोल-मोल जवाब दे रहा है। साहिल ने कहा है कि साक्षी उससे रिश्ता खत्म करके अपने पुराने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी।
चाकू कब खरीदा था?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग की हत्या के आरोपी साहिल ने तकरीबन 15 दिन पहले हत्या में इस्तेमाल होने वाले चाकू को खरीदा था। ये चाकू उसने वीकली मार्केट से खरीदा था। आरोपी साहिल ने चाकू को किस एरिया से खरीदा, उसकी लोकेशन नहीं बताई गई है। इस इलाके में गुरुवार और रविवार को बड़ी हाट बाजार लगती है। आशंका है कि उसने यहां से चाकू खरीदा होगा।
पुलिस उससे चाकू की खरीदारी की बाजार की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही नाबालिग दोस्त की हत्या की साजिश रची थी, जिस तरह उसने चाकू खरीदा था।
चाकू अभी तक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।




