खेल खबरदेश दुनियाशहर एवं राज्य

India vs Sri lanka Match: भारत के खिलाफ बांह में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे श्रीलंकाई खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की वजह…

खेल डेस्क।    मुंबई के वानखेड़े इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका (IND Vs SL Match Today) की टीम आमने-सामने है. श्रीलंकाई (Sri lanka Cricket Team) क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आज भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे है.

बता दें कि श्रीलंकाई टीम के सुपरफैन रहे पर्सी अबेसेकेरा का सोमवार को 87 वर्ष की आयु में बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। पर्सी अबेसेकेरा को फैंस ‘अंकल पर्सी’ के नाम से जानते थे, जिनकी याद में श्रीलंकाई टीम आज बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है. ‘अंकल पर्सी’ क्रिकेट बड़े फैन थे, वे 1979 विश्व कप के बाद से श्रीलंका के लगभग सभी मैचों में मौजूद रहे थे. हालांकि वह हालांकि खराब सेहत के कारण मौजूदा विश्व कप (world cup 2023) के लिए भारत नहीं आए.

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के एक आधिकारिक बयान में कहा गया था, “दिवंगत पर्सी अबेसेकेरा को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ी भारत के खिलाफ आज मैच के दौरान काली पट्टी पहनेंगे. अबेसेकेरा श्रीलंकाई क्रिकेट का एक अभिन्न अंग थे और उन्होंने खिलाड़ियों को समर्थन और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वह हमेशा याद किए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button