परिणीति – राघव का मंडप में KISS, सेलेब्रिटी में ट्रेंड बन गया है वेडिंग किस
फिल्मी सितारों में इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का बेहद क्रेज है, इसके साथी इन एक्टर और एक्ट्रेस में एक चीज और भी देखने को मिली है की शादी होने के बाद यह मंडप पर एक दूसरे को KISS करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में कुछ ऐसा ही सीन परिणीति और राघव की शादी में भी क्रिएट हुआ जिसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है. हालांकि यह ऐसा पहला कपल नहीं था जिन्होंने मंडप में शादी के बाद एक दूसरे को KISS किया. इसके पहले की कई ऐसे सेलिब्रिटीज और स्टार हैं, जिन्होंने मंडप पर एक दूसरे को किस कर चुके हैं.

इन्होंने किया था लिप किस…
माथे और गाल के अलावा कुछ कपल ऐसे भी थे जो शादी के तुरंत बाद ही मंडप में लिप लॉक करते हुए नजर आए. इसमें सबसे पहला नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का सामने आता है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिप KISS वाली तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया था. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तस्वीर आते ही छा गई थी.
लिप लॉक करने वालों में फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर ने भी अपना नाम शामिल किया था. उन्होंने शादी के बाद अपनी रोमांटिक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर लिप किस करते दिखाई दिए.

सोनम ने किया पति को किस…
सोनम कपूर-आनंद आहूजा की साल 2018 में शादी हुई थी. सोनम कपूर-आनंद आहूजा की रोमांटिक फोटो भी खब वायरल हुई थी. आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर खुद अपने पति को गाल पर KISS करते हुए नजर आईं थी.




