देश दुनियाशहर एवं राज्य

महिलाओं ने बीच सड़क पार्षद को चप्पलों से पीटा…जानिए क्या है पूरा मामला

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार यानी 24 फरवरी को कुछ महिलाओं ने नगर पालिका के पार्षद की चप्पल से मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं ने आमजन के काम करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया।

मामला कोतवाली थाने के ठीक सामने का है। शनिवार को कुछ महिलाओं ने दुकान के बाहर बैठे वार्ड 14 में पार्षद की चप्पल से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाएं पार्षद को मारती हुई दिखाई दे रही हैं। महिलाओं ने पार्षद पर पीएम आवास योजना की किश्त बैंक खाते में डलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद महिलाओं के चंगुल से जैसे तैसे भाग निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button