छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्टल लेकर युवक CM हाऊस में घुस आया

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा था, जिसे CM कक्षा के बाहर रोककर पिस्टल जब्त की गई. इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है.

दरअसल यह मामला 25 फरवरी की है. सीएम साय से मुलाकात करने पहुंचा एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था. ह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया. फिर उस शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई. बताया जा रहा है कि यह शख्स VIP गाड़ी में आया था, जिसके चलते उनकी चेकिंग नहीं की गई थी.

सीएम सुरक्षा में हुई चूक के मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अभी और सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. सीएम सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज का तंज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक है. जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे. प्रदेश सरकार खुद की सुरक्षा करने में नाकामयाब है

DGP ने कहा जांच चल रही है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में डीजीपी अशोक जुनेजा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, सिक्योरिटी इंटेलिजेंस इस मामले को देख रहे हैं. कुछ लोगों को निलंबित किया गया है. मामले की जांच चल रही है. आगे भी कार्रवाई हो सकती है. भविष्य में इस तरह की घटना ना हो, इय पर सिक्योरिटी इंटेलिजेन्स देखेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button