#Social
CG: नशे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर नशे के विरुद्ध जिले में अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है। शनिवार 27 जुलाई को रायगढ़ शहर में नाबालिकों को सुलेशन (पंचर बनाने में काम आने वाला पदार्थ) बेचने वाले पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण राम गोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही है कि आज दिनांक 29/07/2024 के दोपहर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा में रहने वाला ललित कनौजिया बायपास रोड ढोरम के पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है।




