#Social
जोत, जवारा कार्यक्रम में शामिल हुआ: अशवंत तुषार साहू

Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर मे केशव निर्मलकर व शत्रुघ्न निषाद, कुकराडीह मे नेतराम साहू के यहां जोत,जवारा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल होकर पूजा अर्चना का क्षेत्र के सुख समृद्धि कामना किया, उन्होंने कहा इस दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से बुरी शक्तियां व काल से रक्षा होती है। मां कालरात्रि की उपासना करने के बाद भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। कार्यक्रम में केशव निर्माण का शत्रुघ्न निषाद जगत निषाद जनक निषाद कमलेश साहू धर्म साहू अत्यधिक संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



