#Social

Raigarh SP ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा


Raigarh. रायगढ़। आज दिनांक 31.07.2024 के सुबह पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे व उनके स्टाफ के साथ थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया गया । पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे को क्षेत्र के पंच, सरपंच से नियमित संपर्क में रहने व अतिवर्षा होने पर बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये राहत शिवरों में लेकर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने ग्राम सुरजगढ़, चंघोरी, सिंगपुरी, खपरापाली तथा उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित अंतिम गांव ककईमहान में चौपाल लगाकर

रहवासियों से चर्चा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button