#Social

Textile कॉलेज, भीलवाड़ा में डिग्री वितरण समारोह अभिनन्दनम 2024 का आयोजन


Bhilwara भीलवाडा। एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में रविवार को 2022 और 2023 बैच के 135 बी. टेक. छात्रों के डिग्री वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रोफेसर डॉ. एस के सिंह और सम्मानित अतिथि के रूप मे शहर विधायक अशोक कोठारी, निदेशक (ऑपरेशंस) और सीएफओ प्रवीण जैन ने ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.एन. व्यास ने सभी का स्वागत करते हुए समारोह की शुरुआत की और विद्यार्थियों के पुरुषार्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस दिन का महत्व न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके परिवारजनों और शिक्षकों के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण होता है। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कमल चंद जैन ने बताया की समारो

ह में इंजीनियरिंग कॉलेज धौलपुर व बारां के प्राचार्य डॉ. बी.एल. गुप्ता, समाजसेवी बी.एल. सोनी एवं प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में कार्यरत सहायक प्रोफेसर मीनू मुंजाल द्वारा टेक्सटाइल एवं फाइबर विषय के गेट 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही सत्र 2023-24 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एलुमिनी टीम की ओर से सम्मान स्वरुप विशेष मैडल प्रदान किये गये। आई टी विभाग के विभागाध्यक्ष नितेश चैहान के नेतृत्व में तैयार की गयी कॉलेज की वेबसाइट के नवीन संस्करण का भी लोकार्पण किया गया तथा वेबसाइट को नया रूप देने वाले द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी तुषार डागा, पार्थ जोशी व नितीश सिंह डीके विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) एस.के. सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उनके कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहा। उन्होंने कहा, शिक्षा सिर्फ एक डिग्री पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्षम बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button