Textile कॉलेज, भीलवाड़ा में डिग्री वितरण समारोह अभिनन्दनम 2024 का आयोजन
ह में इंजीनियरिंग कॉलेज धौलपुर व बारां के प्राचार्य डॉ. बी.एल. गुप्ता, समाजसेवी बी.एल. सोनी एवं प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में कार्यरत सहायक प्रोफेसर मीनू मुंजाल द्वारा टेक्सटाइल एवं फाइबर विषय के गेट 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही सत्र 2023-24 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एलुमिनी टीम की ओर से सम्मान स्वरुप विशेष मैडल प्रदान किये गये। आई टी विभाग के विभागाध्यक्ष नितेश चैहान के नेतृत्व में तैयार की गयी कॉलेज की वेबसाइट के नवीन संस्करण का भी लोकार्पण किया गया तथा वेबसाइट को नया रूप देने वाले द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी तुषार डागा, पार्थ जोशी व नितीश सिंह डीके विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) एस.के. सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उनके कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहा। उन्होंने कहा, शिक्षा सिर्फ एक डिग्री पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्षम बनाती है।




