#Social

BREAKING NEWS: रिश्वत लेने वाला चौकी प्रभारी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई


Saagar. सागर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त Lokayukt की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रिश्वत लेने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आज सागर Sagar जिले में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत Bribe लेते गिरफ्तार किया गया है। मामला बीना स्थित नटराज फूड प्लाजा का है। दरअसल आज बीना थाना क्षेत्र के नई बस्ती पुलिस चौकी का है जहां चौकी प्रभारी पीयूष साहू को लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत के साथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने पीड़ित की बस को जब्त कर लिया था। जिसके छोड़ने की एवज में रकम की मांग की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ईशांत उर्फ गोलू साहू की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने यह कारवाई की है। दरअसल चौकी प्रभारी ने जब्त बस को छोड़ने के एवज में पचास हजार रुपए की मांग की गई थी। लेकिन पीड़ित ने कहा कि यह तीस हजार रुपए दे सकता है। इसके बाद 30 हजार में सौदा हो गया। फरियादी ने लोकायुक्त में इसके खिलाफ शिकायत कर दी थी। लोकायुक्त ने जाल बिछाकर युवक से पैसे देने के लिए कहा जिससे वे उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर पाएं। आज जब शख्स उसे 30 हजार की रिश्वत देने पहुंचा तो और जैसे ही पैसे उसके हाथ में रखे। लोकायुक्त सागर की टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी पीयूष साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button