#Social
HP: गाद से हांफी शिमला की पेयजल परियोजना

Shimla. शिमला। शिमला शहर में इन दिनों पेयजल परियोजनाओं में गाद जमने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न पेयजल परियोजना से केवल 24.64 एमएलडी ही पानी मिल पाया। इसमें गिरि परियोजनाओं से केवल 3.36 एमएलडी ही पानी मिल सका, जबकि इसकी कैपेसटी 15 से 16 एमएलडी है। इसके साथ ही गुम्मा परियोजना से भी केवल 13.02 एमएलडी पानी मिला, जबकि इसकी कैपेसटी 20 एमएलडी तक की है।
शिमला के लोगों को इन दिनों मटमैला पानी मिल रहा है। एसजेपीएल कंपनी ने लोगों को पानी उबालकर पीने के साथ-साथ बचत के साथ प्रयोग करने की सलाह दी है। गर्मियों में पानी की किल्लत के कारण शहर में सप्लाई टाइमिंग में बदलाव किया गया था लेकिन अब कंपनी ने इसे बढ़ा दिया है। जल प्रबंधन कंपनी परियोजनाओं से लिफ्टिंग बढऩे के बाद से शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू करने पर विचार कर रही है, लेकिन गाद के चलते अभी अगले कुछ दिनों तक शहर में तीसरे दिन ही लोगों को वाटर सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद कंपनी राशनिंग खत्म नियमित आपूर्ति शुरू कर देगी।
कहां से कितना मिलेगा पानी
गुम्मा 13.02
गिरि 3.36
चूरट 2.78
सैंयोग 0.70
चैड़ 0.81
कोटी व ब्रांडी 3.97
कुल 24.64




