#Social

BREAKING NEWS: सपा नेता को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत


Kannauj. कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले की सदर कोतवाली इलाके में रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नवाब यादव आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसको लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब डायल 112 पर एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ रेप की कोशिश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button