#Social

BREAKING: कलयुगी बेटी ने मां की कर दी हत्या, फैली सनसनी


Nuh. नूंह। नूंह के अलावलपुर गांव में एक विवाहिता प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करने मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आरोपी महिला के प्रेमी की तलाश में जुटी गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप कर मंगलवार देर शाम ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात प्रेमिका ने अपनी मां 45 वर्षीय रुखसाना को पहले पेय पदार्थ में

नशीली चीज खिलाई। बाद में मां के बेहोश होने पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ संबंध बनाए। इसी बीच मां के होश में आने पर मां ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर घर में रखे तकिया से गला दबा कर रुखसाना की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी तो वहां से चला गया, लेकिन बेटी ने अपनी मौसी को मौत की खबर फोन पर दी। फोन पर बेटी ने ऐसा कहा कि ताकि मौत एक हादसा लगे।

घटना की सूचना मिलने मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक रुखसीना के देवर नौमान की शिकायत पर पुलिस ने अलालपुर गांव के रहने वाले जावेद और उसकी प्रेमिका मुस्कान के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। नौमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई इजहार ट्रक ड्राइवर है। उसकी एक

बेटी मुस्कान है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है। 5 महीने पहले मुस्कान की शादी समीप के गांव मलाई में की गई थी। शिकायत में कहा गया है कि जावेद के मुस्कान के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में कई बार आरोपी के स्वजन से शिकायत भी की गई। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। 3-4 अक्टूबर की रात को जावेद उसके 2 -3 साथियों ने मुस्कान के साथ मिलकर रुखसीना की हत्या कर दी। वहीं नूंह के सदर थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि पुलिस ने 2 के खिलाफ केस दर्ज कर करते हुए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button