#Social

सड़कों पर कचरा फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना


Meerut. मेरठ। मेरठ कैंट क्षेत्र में यदि आपने खुले में कूड़ा डाला तो फिर आपको जुर्माना देना पड़ेगा. यदि आपने सड़के गंदी की तो भी आपको जुर्माना देना पड़ेग. इतना ही नहीं अब कैंट में सफाई के लिए यूजर चार्ज भी देना होगा. इसको लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और सीईओ ने सार्वजनिक सूचना भी. सबसे बड़ी बात ये है कि कैंट को और साफ सुथरा बनाने के लिए ये नई व्यवस्था की गई है, जिसमें जुर्माने का प्रावधान किया गया है. स्वच्छ कैंट, सुंदर कैंट, इसी सपने को साकार करने के लिए मेरठ छावनी क्षेत्र में अब सख्ती होने जा रही है. छावनी क्षेत्र के लोगों को सफाई के लिए यूजर चार्ज देना पड़ेगा, यानि अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. यूजर चार्ज के लिए अलग अलग कैटेगरी में व्यवस्था की गई है. आवासीय में 50 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर तक 50 से 200 रुपये, दुकान और

प्रतिष्ठान पर 500 रुपये, होटल, हॉस्टल, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थान, कार्यालय, बैंक, बीमा कार्यालय पर 2000 रुपये, गोदाम और कोल्ड स्टोरेज पर 5000 रुपये, क्लब, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स पर 4000 रुपये और होटल थ्री स्टार पर 3000 रुपये यूजर चार्ज लगेगा।

मेरठ कैंट क्षेत्र में अब यदि खुले में सड़कों पर कूड़ा फेंका, या सड़कें गंदी की तो फिर 50 रूपये से 5000 रूपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है. केंद्र सरकार की ठोक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी कराया गया है. अब मेरठ कैंट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधियां 2024 को जारी किया है. गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कैंट क्षेत्र के लोग यूजर चार्ज देने के लिए बाध्य होंगे. कई संस्थानों को खुद ही कूड़ा निस्तारण करना होगा और ऐसा न करने पर उन्हें 5000 रूपये तक का जुर्माना देना पडे़गा। कैंट क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखने के लिए पूरी प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 को लेकर रक्षा मंत्रालय ने अब मेरठ छावनी बोर्ड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधिया 2024 को जारी कर दिया है. कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी है और कहा कि जो भी जनता के सुझाव हैं या कोई आपत्ति है तो कार्यालय में दे सकते हैं और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि सदर बाजार को व्यवस्थित करने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button